
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के शाह मार्केट में कैलाश प्लाजा की टूट गई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शाह मार्केट के कैलाश प्लाजा में फर्स्ट फ्लोर पर एक मोबाइल कंपनी का प्रमोशन प्रोग्राम चल रहा था। प्रोग्राम देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। बड़ी संख्या में लोग रेलिंग से सट कर खडे़ हो गए। तभी अचानक रेलिंग टूट गई। ऊपर से लोग नीचे गिर पडे़ । नीचे भी बड़ी संख्या में लोग खडे़ थे। प्रत्यक्षदर्शी मोनू ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए है। अचानक से रेलिंग टूटने पर भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।