
अजय यादव , संवाददाता
आगरा। राष्ट्रीय व्यापारिक सामाजिक महासंघ द्वारा ताजगंज स्थित सिंधी धर्मशाला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर संजीव त्यागी ने जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था पदाधिकारियों और एडिशनल कमिश्नर संजीव त्यागी ने देव आराधना कर किया। इसके बाद एक एक कर जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया। बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों ने कार्यक्रम में पहुंचकर कंबल लिया। संस्था पदाधिकारियों का आभार जताया। बताया कि गर्म कपड़े न होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी। संस्था पदाधिकारियों ने करीब 500 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। उन्हें सर्द मौसम में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में गर्म कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कंबल पाकर लोग खुश हो गए। एडिशनल कमिश्नर संजीव त्यागी ने संस्था के प्रयास की सराहना की। कहा कि संस्था पदाधिकारियों नेनेक कार्य किया है। इससे जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी। संस्थापक संजीव पोरवाल और उपाध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि जरूरतमंदों का सहयोग करना ही संस्था संकल्प है। वास्तविक जरूरतमंदों को कंबल भेंट किया गया है। समिति आगे भी इस तरह के आयोजन करती रहेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष रामचरण पोरवाल, एड. राजकुमार यादव, आनंद पोरवाल, राम गुप्ता, पंकज चौहान, मनोज कुमार, संजीव ठाकुर, राजीव सविता, इलियास, प्रशांत, अखिलेश पोरवाल, सुलेखा श्रीवास्तव, शीलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।