
समारोह में एकजुटता और शिक्षा पर दिया जोर
अजय त्यागी , संवाददाता
आगरा। अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा शपथ ग्रहण एवं त्रैमासिक बैठक का आयोजन संस्कार सेवा सदन में हुआ। भिन्न भिन्न प्रदेश से लोग इस बैठक में आए इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णकांत त्यागी ने महासभा के समिति के पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णकांत त्यागी ने समाज से एक जुट होने पर जोर दिया और समाज की बालिकाओं को शिक्षा देने की बात कही। जब बालिकाएं आत्मनिर्भर होंगी तो समाज को आगे एक नई दिशा मिलेगी। विधवा विवाह पर भी समाज को सकारात्मक सोच के साथ मंथन करना चाहिए। इस दौरान सतीश देव त्यागी ने युवाओं की शिक्षा पर बोला कि वही समाज आगे बढ़ता है जब युवा शिक्षित होता है संचालन महेश शर्मा/ सतीश देव त्यागी राष्ट्रीय महामंत्री महासभा ने किया। इस दौरान लक्ष्मीनारायण त्यागी संरक्षक, लखन त्यागी सीहोर, रामदीन त्यागी भोपाल, सुमित्रा शर्मा चित्तौड़गढ़, लोकेंद्र प्रसाद त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्यागी, योगेश त्यागी महानगर अध्यक्ष, नरेश त्यागी युवा प्रदेश अध्यक्ष, शशांक शर्मा जिला पंचायत प्रतिनिधि कम्मोद त्यागी, रामावतार त्यागी, धीरज त्यागी, गोविंद त्यागी प्रधान, संतोष त्यागी राजाखेड़ा, मनोज त्यागी मिहावा सुधाकर त्यागी,अशोक त्यागी मौजूद रहे।