
तापमान में लगातार गिरावट आने से पिछले दो दिनों से आगरा में घना कोहरा छाया हुआ है। रात होते ही कोहरे की धुंध छा जाती है। शुक्रवार आधी रात के बाद आगरा-जयुपर हाईवे पर एक साथ आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव व राहत कार्य किया।
आगरा। नये साल में लगातार तापमान में गिरावट के चलते रात में कोहरे का कहर सितम ढाह रहा है। शुक्रवार रात को विजीबिलिटी शून्य होने के चलते आगरा-जयपुर हाईवे पर आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। इससे वाहनों में लदा हुआ सामान सडक़ पर बिखर गया। कई लोग गाडिय़ों में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव व राहत कार्य में जुट गई। इस घटनाक्रम में कई लोग जख्मी हुए हैं।
घटना आधी रात के बाद करीब 1.30 बजे हुई। आगरा-जयपुर हाईवे के महुअर पुल पर घना कोहरा होने के कारण एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। गाडिय़ों की स्पीड अधिक होने के कारण कई वाहन पलट गए। इससे वाहनों में लदा हुआ सामान सडक़ पर बिखर गया। मौके पर थाना पुलिस ने बचाव व राहत का कार्य किया। गाडिय़ों में फंसे लोगों को क्रेन से खिंचवा कर निकाला गया।
10 मीटर तक विजीबिलिटी शून्य
शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। घना कोहरा होने के कारण विजीबिलिटी शून्य हो गई। करीब 10 मीटर तक धुंध के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सडक़ पर चल रहे वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए थे। घना कोहरा और विजीबिलिटी शून्य होने के कारण ये हादसा हुआ।
आधा दर्जन वाहन भिड़े
आगरा-जयपुर हाईवे के पास महुअर के पास ओवर ब्रिज पर ये हादसा हुआ है। सब्जियों और फलों से लदा हुआ ट्रक पलट गया। जिसमें रखा सामान सडक़ पर बिखर गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सडक़ से सामान हटाया गया और यातायात को सुगम बनाया जा सका। थाना पुलिस के अनुसार हादसे में किसी भी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
नेशनल हाईवे पर एक की मौत
शनिवार सुबह आगरा-कलकत्ता मार्ग पर हुए सडक़ हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर थाना पुलिस ने शव को हटाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी हैं। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।
https://x.com/NATIONVOICETV/status/1875437740369846278