
पवन कुमार , संवाददाता
फिरोजाबाद। महापदमनन्द कम्युनिटी एजुकेशन एसोसिएशन के तत्वाधान में केंद्र शासन प्रणाली के जन्म प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापदमनन्द जी की 2414 वीं जयंती नंद पैरामेडिकल बघेल कॉलोनी बंबा रोड फिरोजाबाद में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता योगेश श्रीवास्तव ने की तथा मुख्य अतिथि नेताजी सूरजपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष mcea रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नेताजी सूरजपाल सिंह ने कहा कि प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापदमनन्द जी बौद्ध धर्म के अनुयाई थे। उन्होंने विश्व में केंद्रीय शासन पद्धति की नींव रखी। जिसका उदाहरण है कि अपने समय के 16 महाजनपदों को जीतकर अपने राज्य में विलय करने का काम किया। कुछ अधिकार अपने हाथ में रखकर उनका स्वतंत्र छोड़ दिया। वरिष्ठ अतिथि निर्मला नंद ने कहा कि समाज के लोग अपने पूर्वजों को याद रखें और उनको यह याद रखना चाहिए कि हमारे पूर्वज की नीतियां क्या रही हैं। उनके इतिहास के बारे में जानकारी रखनी चाहिए और उन्होंने नौजवानों को यह संदेश दिया कि अपने इतिहास को पढ़ें। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार नंद ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिवचरण लाल हाथरस राजीव कुमार, संतोष कुमार सेन, ब्रजमोहन, मामा ठाकुर गिरीश कुमार, संतोष कुमार, राजवीर रामदेव, रमेश, अंजना, राम शंकर नंद, राजनाथ नंद, मुकुंद, रामवीर समाज के लोग उपस्थित रहे।