
आगरा जिलाध्यक्ष ने जारी किया लेटर, पार्टी विरोध गतिविधियों का लगा आरोप
आगरा। आगरा में एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष रह चुके गोरेलाल को बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का गोरेलाल पर आरोप लगाया गया है। जिला अध्यक्ष ने पत्र जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम निवासी गोरेलाल आगरा मंडल प्रभारी हैं। जिलाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने रविवार को पत्र जारी किया है। जिसमें लिखा है कि गोरेलाल जाटव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण निष्कासित किया जाता है। पत्र में यह भी लिखा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के लिए कई बार गोरेलाल को चेतावनी दी गई थी। लेकिन गोरेलाल की गतिविधियों और कार्यशैली में सुधार नहीं आया। पार्टी और मूवमेंट हित में पार्टी से निष्कासित किया जाता है। गोरेलाल जाटव मंडल कोऑर्डिनेटर समेत तमाम पदों पर रह चुके हैं। बसपा सरकार में एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे। पिछले 5 वर्षों से आगरा मंडल में बसपा की कमान संभाल रहे थे।