
होटल ताज गैलेक्सी के रूफ टॉप पर लोग हुक्का पी रहे थे, सात गिरफ्तार
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में पुलिस ने होटल में चल रही क्रिसमस पार्टी में अवैध हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ताजगंज के होटल ताज गैलक्सी में पुलिस ने बुधवार रात छापा मारा। होटल के रूफ टॉप पर क्रिसमस पार्टी चल रही थी। यहां पर लोग अवैध रूप से हुक्का पी रहे थे। पुलिस को देखते ही हुक्का पीने वाले इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से सात लोगों को पकड़ा। हुक्के व काइल भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि वहां काम करने वाले मोहित ने बताया कि उसने ऊपरी इनकम के लिए अवैध रूप से हुक्का लाकर रख लिया था। जब यहां लोग आते थे, उनकी डिमांड पर हुक्का उपलब्ध कराता था। वहीं पुलिस ने हरीशंकर, अनुराग गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सौरभ सिंह, राहुल को पकड़ा हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विदेशी बालाओं की रही चर्चा
होटल में पुलिस के छापे के बाद चर्चा फैल गई कि होटल में क्रिसमस पार्टी के लिए विदेशी बालाओं को बुलाया गया था। हालांकि, छापे में पुलिस को हुक्का बार संचालित मिला। एसीपी अरीब अहमद ने बताया कि होटल में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।