
आगरा। प्रयागराज से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के समूह से 55 वर्षीय पर्यटक महिला उमा ताजमहल देखने के बाद बाहर आते समय बिछड़ गई। वह गलती से पश्चिमी गेट से बाहर आकर सीधे मेट्रो पार्किंग में चली गई जबकि उनके परिजन पश्चिमी गेट पर उनका इंतजार करते रहे। महिला के पास कोई मोबाइल फोन न होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। काफी खोजने के बाद जब वह नहीं मिली तो इसकी सूचना उनके पति अरुण कुमार सोनी द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी गई। उन्होंने महिला बिछड़ने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी उनके निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज रेडियो अनाउंसमेंट एवं आरटी सेट मैसेज का प्रसारण कराया गया तथा क्विक रिस्पांस टीम के जवान भी परिजनों को खोजने में जुट गए। लगभग 30 मिनट के अंदर बिछडी महिला को मेट्रो पार्किंग से खोज कर परिजनों से मिलाया गया। पर्यटकों के आपस में मिल जाने पर महिला के पति अरुण कुमार सोनी ने उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह मुख्य आरक्षी महेश चंद्र महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।