
आगरा/नई दिल्ली। आगामी दोनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। लोजपा (रामविलास पासवान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर चुनावी माहौल बेहद गर्म नजर आ रहा है।
बीते दिन राजधानी नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) कि राज्य कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में आए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने जिलेवार प्रदेश के पदाधिकारी से मुखातिब हुए। उन्होंने सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों को बूथ स्तर तक कमेटी को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जिला, विधानसभा, तहसील और बूथ स्तर पर मजबूत करने के पीछे 2027 में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने पर जोर दिया है। समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ. जगदीश सिंह तोमर ने बताया हमारा आगरा में संगठन मजबूत है और 2027 के चुनाव में हम पूरी भागीदारी निभाएंगे। उक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष पप्पन खान, जिला महासचिव रेखा कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वीरेश तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष खजान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील, ब्लॉक अध्यक्ष शीतल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू यादव, जिला सचिव सुमन देवी, विधानसभा अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, फतेहाबाद विधानसभा अध्यक्ष महावीर सिंह, फतेहपुर सीकरी विधानसभा अध्यक्ष और अनेक लोगों ने समीक्षा बैठक में भाग लिया।