
आगरा। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के निर्देशन में ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” चलाया जा रहा है जो पर्यटकों के लिए वरदान साबित हुआ है देश-विदेश से आने वाले पर्यटक थाना ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली वर्किंग को देखकर बहुत प्रसन्न होते हैं प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस के अनुभवी पुलिस कर्मियों की क्विक रिस्पांस टीमें नियुक्त की गई है जिन्हें गूगल ट्रांसलेट के जरिए विश्व की सभी भाषाओं में पर्यटकों से बात कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रशिक्षित किया गया है जो सराहनीय पहल है।
थाना ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों द्वारा “अतिथि देवो भव:” एवं “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को आत्मसात करते हुए ताजमहल के पश्चिमी गेट पर देश-विदेश से आने वाले सभी पर्यटकों को एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रही है जिसकी पर्यटकों द्वारा आए दिन सराहना भी की जा रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक उदित नयन सिंह ने बताया कि ताजमहल एवं पर्यटकों की सुरक्षा हेतु सभी सुरक्षा बिंदुओं पर उच्च अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश कर्मचारियों बताए गए हैं और सघनता से चेकिंग करने एवं सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु सभी को निर्देशित किया गया है।आज देश विदेश से पर्यटकों ने अच्छी संख्या में ताजमहल देखने के लिए आगमन किया जिनकी थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा स्वागत करते हुए उनसे फ्रेंडली वार्तालाप कर ताजमहल की जानकारियां दी गई तथा उनकी हर संभव सहायता कर ताजमहल का भ्रमण एक सुखद वातावरण में कराया गया पर्यटकों ने आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह मुख्य आरक्षी महेश चंद्र मुख्य आरक्षी दिलीप कुमारमहिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।