
हमारा उद्देश्य सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि एक हरित विरासत बनाना है।
अजय त्यागी, संवाददाता
आगरा। हर वर्ष की तरह इस बार भी हमारी सोसायटी द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें फलदार और ऑक्सीजन देने वाले पौधे जैसे नीम, पीपल, बरगद, पाखड़, अर्जुन, जामुन, आम और कदम लगाए गए। यह सभी पेड़ हमारे स्वास्थ्य, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि वे नियमित पानी देते हैं । विशेषकर गर्मियों में, खाद और जैविक पोषण देना ताकि पेड़ स्वस्थ रूप से बढ़ें। ट्री गार्ड और देखभाल के माध्यम से पेड़ की सुरक्षा सुनिश्चित करना। पूरी सोसायटी की सामूहिक भागीदारी से यह कार्य किया जाता है।कोई अलग मदद नहीं ली जाती।
इस बार अपनाई नई तकनीक
‘मटका तकनीक’, जिसमें हर पौधे के पास एक मटका गाड़ा जाता है, जो मिट्टी में धीरे-धीरे पानी छोड़ता है और पौधे को गर्मी से बचाता है। यह तकनीक हमने राजस्थान से प्रेरित होकर, आगरा के पर्यावरण के अनुसार अपनाई है। शुद्ध वायु: नीम, पीपल और बरगद जैसे पेड़ वातावरण को शुद्ध करते हैं। स्थानीय तापमान में गिरावट लाते हैं। वर्षा जल का संरक्षण करते हैं और भूजल बढ़ाते हैं। पक्षियों व जीव-जंतुओं का आश्रय बनते हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर छोड़ते हैं।
“पेड़ नहीं लगाओगे, तो सांस कहां से लाओगे?”
सोसायटी के लोगों ने कहा कि एक पेड़ – एक जीवन
आइए, पेड़ लगाकर नहीं, उन्हें पालकर पर्यावरण का प्रहरी बनें। ये हमारी जिम्मेदारी भी है और श्रद्धांजलि भी आने वाली पीढ़ियों के लिए है। इस कार्य में सोसाइटी के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा। जिसमें प्रमुख रूप से राजीव सोई (अध्यक्ष), ज्ञानेंद्र यादव (उपाध्यक्ष), राजू चौहान (संगठन मंत्री), कमल सिंह चाहर (कोषाध्यक्ष), बंटी यादव (सचिव) अजय त्यागी ( मीडिया प्रभारी) सनी उपाध्याय, संदेश भदौरिया, हरपाल सिंह ,नीटू यादव, अमित दीक्षित, विपिन यादव, शिव सिंह परमार, सतीश उपाध्याय, ब्रजेश नौहवार,अजीत राठौर आदि शामिल हैं।