
आगरा। लघु उद्योग भारती, आगरा की 2025–2027 सत्र की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह रविवार को होटल होलीडे इन में सम्पन्न हुआ। समारोह में विजय गुप्ता को पुनः अध्यक्ष और राजीव बंसल को पुनः महासचिव चुने जाने की घोषणा की गई। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क टोली प्रमुख आलोक कुलश्रेष्ठ और अध्यक्षता कर रहे लघु उद्योग निगम, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) राकेश गर्ग सहित विभिन्न औद्योगिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की प्रस्तावना एवं सत्र 2023–24 के समापन की घोषणा प्रदेश सचिव व आगरा प्रभारी मनीष अग्रवाल ‘रावी’ ने की, जबकि नवीन कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने की। विजय गुप्ता ने बीते कार्यकाल की उपलब्धियां साझा करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी नीति संवाद, उद्योगों की समस्याओं के समाधान और एमएसएमई सेक्टर के समग्र विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगी। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार रही- अध्यक्ष: विजय गुप्ता, महासचिव: राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष: संजीव जैन, उपाध्यक्षगण: राजेश अग्रवाल (रसोई रतन), सीए नितेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, शैलेश अग्रवाल, सचिव: अंकुर अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, विमल गोयल।
ये हैं नई कार्यकारिणी के सदस्यगण
राजेश मंगल, निखिल गुप्ता, अनुज सिंघल, समाक्ष जैन, संजीव अग्रवाल, संजीव चतुर्वेदी, आलोक आर्य, अभिनव रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, ऋषि नंदा, पंकज अग्रवाल, पवन गोयल, संजय गोयल, प्रवीन अग्रवाल, अनुज अशोक, राजीव गुप्ता, अमित अग्रवाल, ऋषि बंसल, वरुण जैन, राकेश मित्तल, अर्जुन गुप्ता, शिव बहादुर सिंह, अतुल अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल, विवेक मोहन अग्रवाल, सिद्धांत मित्तल, पल्लवी महाजन, प्रभात गुप्ता, विकास सिंघल, आलोक अग्रवाल, अमित बंसल, पंकित अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, तीरथ सिंह कुशवाह, धीरेज अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, रोहन बांडेजिया, गौरव लूथरा, सौरभ साहनी, हरिमोहन अग्रवाल, मोहित, अभिषेक रल्ली।