
आगरा। बिहार के मुजफ्फरपुर से ताजमहल देखने आए पर्यटक संजय पांडे का 5 वर्षीय पुत्र श्रेयांश पांडे बुखार एवं गर्मी के कारण ताजमहल के पश्चिमी गेट पर बेहोश हो गया। जिससे बच्चे की मां सोनी पांडे घबराकर परेशान हो गई। पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी के निर्देशन में तत्काल प्राथमिक उपचार देकर ताजमहल पश्चिमी पार्किंग पर्यटक सुविधा केंद्र से डॉक्टर रिंकू बघेल एवं एंबुलेंस चालक भूरे को बुलवाकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। करीब आधा घंटे में बच्चे को आराम मिल गया। आराम मिल जाने पर पर्यटकों ने ताजमहल का भ्रमण किया और आगरा पुलिस की त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह उप निरीक्षक ओमवीर सिंह मुख्य आरक्षी टीकम सिंह मुख्य आरक्षण दिलीप कुमार आरक्षी इंद्रजीत सिंह महिला आरक्षी बबीता चौधरी महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।