
अजय यादव , संवाददाता
आगरा। क्षत्रिय सभा दयालबाग आगरा द्वारा खंदारी चौराहा पर निशुल्क रैन बसेरा लगाया गया है। जिसका उद्घाटन गुरुवार को विधायक डॉ धर्मपाल सिंह चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया। यह रैन बसेरा प्रतिवर्ष सर्दियों में सभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह चौहान की स्मृति में लगाया जाता है। जिसमे कोई भी राजगीर निशुल्क रात्रि विश्राम कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन एवं अध्यक्षता क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ अजयपाल सिंह,डॉ रामलखन सिंह राठौर ,डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुमार सिकरवार, जिलाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ,डॉ अखिलेश चौहान, गजेंद्र तोमर, जय सिंह साथ ही कार्यकारिणी के पदाधिकारी मुन्ना सिंह भदोरिया, कोमल सिंह सिकरवार ,डॉ बी पी सिंह ,राकेश सिकरवार महामंत्री धर्मेंद्र जादौन कोषाध्यक्ष रामकिंकर भदोरिया मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान एवं गिरीष सिकरवार ,राजवीर सिंह फौजी ,पूर्व पार्षद विवेक तोमर, विक्रम सिंह राणा विक्रम सिंह राघव न्यू आगरा थाना प्रभारी भाटी, सुजीत सिकरवार, द्वारिका सिंह सिकरवार अमित प्रताप सिंह चौहान शांतनु परमार, मंजू सिंह चौहान CA पुष्कर सिंह मौजूद रहे।