
आगरा। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश लखनऊ की स्वीकृति एवं निर्देशानुसार सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त आगरा मंडल आगरा प्रीति की देखरेख में संचालित राज्य पुरस्कार जाँच शिविर स्काउट/गाइड, रोवर/रेंजर शुक्रवार 27 से 31 दिसंबर तक सेंट जॉन्स डिग्री कॉलेज B.Ed फैकेल्टी में आयोजित किया जा रहा है। इसके द्वितीय दिवस में प्रवेश परीक्षा एवं प्रथम सोपान की लिखित परीक्षा जिला सचिव उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था आगरा रेनू भारद्वाज की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई शिविर संचालिका गाइड नीता त्रिपाठी जिला कानपुर एवं शिविर संचालक स्काउट विजय शर्मा जिला लखनऊ, शिवर संचालिका रेंजर बेबी खुशनुमा , शिविर संचालक शिव कुमार , सहायक लीडर सोनिया भटनागर, संगठन आयुक्त स्काउट, महेश कुमार सैनी, संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती कुसुम वर्मा, डीओसी स्काउट विश्वविद्यालय बॉबी,डीओसी गाइड विश्वविद्यालय स्वाति,डॉ गुलशन ग्रोवर यूनिट प्रभारी रेंजर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त विश्वविद्यालय श्री विशाल कुमार, काउंसलर पूनम यादव, शालिनी, विष्णु, मनोज, आशीष, आदि उपस्थित रहे।